
Umaria News :मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी है। बता दें कि, योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू खर्चों में मदद मिलती है।
आपको बता दें कि, लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए राशि दी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को किस्त का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की है।
प्रदेश सरकार के एक्स हैंडल पर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम गुरुवाही, जिला उमरिया में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत आयोजित लाड़ली बहनों के खाते में किस्त अंतरण किया गया।
किस्त जारी करने के लिए जिले के गुरुवाही गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत किया गया है, जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन में शामिल होकर राशि अंतरित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व सहायत समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई चीजों की जानकारी ली। इसी के साथ जिले के दिव्यांगजनों के ट्राइसाइकिल भी भेंट की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री नागर सिंह समेत जिले के कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।