
उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक प्रेमी जोड़े ने प्यार के बीच समाज के आने के कारण आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी युगल की लाश एक ही पेड़ पर अलग-अलग फांसी के फंदों पर लटकती मिली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, प्रेमी युगल ने सामाजिक बहिष्कार के डर से ये आत्मघाती कदम उठाया है। हर कोई प्यार के इस दर्दनाक अंत को लेकर स्तब्ध हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, आतमहत्या की ये सनसनीखेज घटना जिले के इंदवार थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली अमरपुर चौकी के गंजरहा गांव का है, जहां बजरंग धाम में पेड़ पर प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय लक्ष्मण गोंड और 18 वर्षीय लक्ष्मी कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, उनके प्रेम को समाज के बहिष्कार का डर था। इसी के चलते प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है।
पेड़ पर लटके थे दोनों के शव
मृतकों के परिजन के एक जैसी ही जानकारी दी है। दोनों ने बताया कि, देर रात करीब 11 बजे दोनों अपने अपने घरों में सामान्य तरीके से खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। लेकिन, परिजन को उनके घर में न होने की जानकारी सुबह उस समय लगी, जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वो कमरे से बाहर नहीं आए। जब घर वालों ने उन्हें कमरे में जाकर देखा तो वो कमरे में मौजूद नहीं थे। दोनों परिवारों ने उनकी तलाश शुरु की। तब गांव से करीब एक किमी दूर बजरंग धाम स्थित महुए के पेड़ पर दोनों के शव फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से नीचे उतार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवा दिया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है, जिससे आत्महत्या की कोई ठोस वजह मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो