उमरिया

खेत में बकरी चरा रही नाबालिग को लालच देकर पाली ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विगत 2 मार्च को पीडि़ता गांव के पास खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान पाली के वार्ड क्रमांक 5 निवासी […]

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
पाली थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों में थाना में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विगत 2 मार्च को पीडि़ता गांव के पास खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान पाली के वार्ड क्रमांक 5 निवासी सूरज कोल और अमित सोनी बाइक से वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने नाबालिग को मिठाई खिलाने और घुमाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और पाली ले गए। पाली पहुंचने के बाद एक आरोपी नाबालिग को अपने घर ले गया, जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर वहां से चला गया।

पीडि़ता के अनुसार उसे कुछ समय तक घर में रखा गया और किसी को जानकारी नहीं देने की बात कह कर धमकाया। कुछ समय बाद पीडि़ता किसी तरह वहां से निकलकर पैदल अपने घर की ओर चल पड़ी। रास्ते में उसे एक युवक मिला, जिसके मोबाइल से उसने अपने रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। घर में घटना की जानकारी देने पर पीडि़ता को थाने लाकर शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया है।

Published on:
09 Mar 2026 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर