उमरिया

कल्दा स्कूल में हुई अजीब हरकत, झाड़-फूंक के बाद छात्राओं के ठीक होने का दावा

जिले के जनपद पंचायत करकेली में आने वाले ग्राम कल्दा स्थित हाईस्कूल में पढऩे वाली छात्राएं अजीबोगरीब हरकत कर रही हैं, जिससे अभिभावक भी सकते में हैं। दरअसल, बीते तीन दिन पहले दो छात्राएं अचानक क्लास के बाहर नाचने-कूदने लगीं। छात्राओं को ऐसा करते देख स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को खबर दी गई। दावा […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
जनपद पंचाचत करकेली के ग्राम कल्दा हाईस्कूल का मामला

जिले के जनपद पंचायत करकेली में आने वाले ग्राम कल्दा स्थित हाईस्कूल में पढऩे वाली छात्राएं अजीबोगरीब हरकत कर रही हैं, जिससे अभिभावक भी सकते में हैं। दरअसल, बीते तीन दिन पहले दो छात्राएं अचानक क्लास के बाहर नाचने-कूदने लगीं। छात्राओं को ऐसा करते देख स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को खबर दी गई। दावा किया जा रहा है कि परिजनों ने झाड़ फूंक करवाई, जिससे छात्राएं ठीक हो गईं।


वहीं, दूसरे दिन भी कुछ छात्राओं के वही हाल रहे। उनकी भी झाड़ फूंक करवाई गई लेकिन तीसरे दिन 10-11 छात्राओं की वही स्थिति हुई। इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरी तरफ छात्राओं के अभिभावक तत्काल अपनी बच्चियों को पहाड़ के ऊपर बसे गांव महोबा दादर मंदिर ले गए, जहां पंडा के झाड़ फूंक करने पर सभी छात्राएं ठीक हो गईं।


इस मामले में हाई स्कूल कल्दा के प्रभारी प्राचार्य सूरज लाल मराबी ने बताया कि पहले दिन दो बच्चियों के साथ ऐसा हुआ। वे ठीक हो गईं। दूसरे दिन तीन-चार बच्चियों के साथ ऐसा हुआ तो उनकी भी झाड़ फूंक करवाई गई। तीसरे दिन 10-11 बच्चियों के साथ ऐसा हुआ है, तब सभी लोगों को ग्राम महोबा दादर पंडा के पास ले जाया गया है। फिलहाल सभी ठीक हो गई हैं, हो सकता है कोई साया इनके ऊपर हो।

Also Read
View All

अगली खबर