उमरिया

चोरी का संदेह: आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर युवक को इस कदर पीटा कि उसकी जान ही ले ली

मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम दुलहरा का मामलासंदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2022, 8:36 PM IST
Suspicion of theft: Half a dozen people entered the house and beat up the young man in such a way that he took his life
Suspicion of theft: Half a dozen people entered the house and beat up the young man in such a way that he took his life

उमरिया. चोरी के संदेह में घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मानपुर थानान्तर्गत ग्राम दुलहरा की बताई जा रही है।
मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मानपुर थानान्तर्गत दुलहरा निवासी गुड्डू उर्फ लक्ष्मी कुशवाहा 20 वर्ष पर चोरी का संदेह था। जिसे लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपी उसके घर पहुंच गए। जहां पहले तो उन्होने उससे पूछताछ की इसके बाद सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की इस घटना में लक्ष्मी कुशवाही की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनो में आक्रोश में है।
घटना की सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए शव का पीएम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। मामले में आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सारी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पुलिस मामले की विवेचना के साथ गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस की विवेचना होने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। गौरतलब है कि उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरियों की वारदात बढ़ रही है। क्षेत्र के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल उठाना शुरू कर दिया है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा अपराध चिंता का विषय है।

Published on: