उमरिया

Tiger hunting deer : बाघिन ने किया हिरण का शिकार, फिर शावकों के साथ मिलकर उड़ाई दावत, Rare Video

Tiger hunting deer : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन पर्यटकों को बाघों द्वारा शिकार करने वाले ऐसे दृश्य कम ही देखने को मिल पाते हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद से ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले ( Umaria Distric ) में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ( Bandhavgarh Tiger Reserve ) से एक बार फिर रोमांच से भर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। टाइगर स्टेट ( Tiger State ) के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी ( Jungle Safari ) करने आए पर्यटकों को यहां बाघिन और उसके शावकों ( Tigress with cubes ) के साथ मिलकर हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस शिकार का एक वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर स्टेट एमपी के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की काफी ज्यादा संख्या है। लेकिन पर्यटकों को बाघों द्वारा शिकार करने वाले ऐसे दृश्य कम ही देखना नसीब हो पाता है। ताजा वीडियो बांधवगढ़ के खितौली कोर जोन हवामहल कैम्प के पास मोढातारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर्यटक जंगल सफारी करने गए थे। इली दौरान उनकी नजर एक बाघिन पर पड़ी, जो अपने शावकों के साथ मिलकर एक हिरण का शिकार करती नजर आई। बागिन के शिकार का नजारा देख सभी पर्यटकों की सांसें थम गईं।

सामने आया हैरतंगेज वीडियो

बाघिन काटिवाह अपने 3 सब एडल्ट्स शावकों के साथ हिरण का शिकार करने के बाद अपने शिकार को ठिकाने लगाती भी नजर आई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे तीनों शावक अपनी मां से शिकार के गुर और बारीकियां सीख रहे हैं। बता दें कि ढाई साल तक मां के साथ रहने के बाद तीनों बाघ शावक यहां खुद की टेरिटरी स्थापित करेंगे।

Updated on:
03 May 2024 01:24 pm
Published on:
03 May 2024 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर