उमरिया

कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं से गिरा तापमान, फरवरी में ठंड ने तोड़ा इतने साल का रिकॉर्ड

कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। जिसका सबसे ज्यादा असर, प्रदेश के उमरिया और रायसेन में देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा।

2 min read
weather news
कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं से गिरा तापमान, फरवरी में ठंड ने तोड़ा इतने साल का रिकॉर्ड

उमरिया/ पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जिले समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों का मौसम शुष्क रहा। वहीं, कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। जिसका सबसे ज्यादा असर, प्रदेश के उमरिया और रायसेन में देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा। मौसम विभाग द्वारा एकत्रित आंकड़ों के मुताबिक, इस बार फरवरी माह में पड़ने वाली ठंड ने बीते 8 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले साल 2012 के फरवरी माह के शुरुआती दिनों में लगभग इतनी ठंड रिकॉर्ड की गई थी। इसके अलावा दाेपहर में ही 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।


बीते 24 घंटो से जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई। रविवार शाम को भी तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम साफ होने के कारण फिजा में नमी का स्तर घटा है, जिसके चलते शहर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। इसका कारण कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद वहां से चल रही सर्द हवाओं के चलते बना है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस परिवर्तन से शनिवार रात का तापमान अचानक 4.6 डिग्री लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक रविवार रात का तापमान भी 05 डिग्री से कम ही दर्ज किये जाने का अनुमान है।

प्रदेश के मौसम का रहा ये हाल

प्रदेश के सिवनी, बैतूल और खंडवा में शीतल दिन रहा। बैतूल शीत लहर चल रही है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में किसी तरह का खास परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। शहडोल संभाग में सामान्य से काफी कम, रीवा, सागर, होशंगाबाद, भोपाल और इंदौर संभाग में सामन्य से कम, साथ ही बाकी बचे संभागों के जिलों में तापमान सामान्य दर्ज किया गया।

Published on:
02 Feb 2020 07:03 pm