उमरिया

10 साथियों की मौत से नाराज हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला, हुई मौत

Wild Elephant Terror : उमरिया जिले में जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिला। हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी हाथी सलखनिया गांव में मारे गए 10 हाथियों के साथी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2024, 9:00 AM IST
umaria wild elephant terror

Bandhavgarh Tiger Reserve : जंगली हाथियों ने दो अलग-अलग जगहों पर उत्पात मचाते हुए दो लोगों को कुचलकर मार डाला। हाथियों के हमले से घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी हाथी सलखनिया गांव में मारे गए 10 हाथियों के साथी है। एक ग्रामीण ने कहा कि हाथियों की याददाश्त काफी तेज होती है। जिस तरह से तीन हाथियों ने हमला किया है, उससे तो यही लगता है कि ये उसी 13 हाथियों के झुण्ड के बचे हुए सदस्य हैं।

बता दें कि पहली घटना ग्राम देवरा में हुई, जहां जंगली हाथियों ने एक युवक को कुचल दिया। रामरतन पिता टिल्ला यादव उम्र 62 वर्ष सुबह खेत की ओर गया था। घर से दूर शासकीय स्कूल के पीछे जंगल में झाडिय़ों से तीन जंगली हाथियों ने हमला कर कुचल दिया था, इस दौरान मौके पर ही मौत हो गई।

हीं दूसरी घटना(Bandhavgarh Tiger Reserve ) चंदिया तहसील के पीछे छुहाई टोला की बताई जा रही है। यहां भैरव कोल पर जंगली हाथियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हाथी आगे बढ़ गए और मालू साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना के बाद से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व(Bandhavgarh Tiger Reserve) एवं सामान्य वन मंडल के समीप के गांवों में ग्रामीणों के बीच दहशत की स्थिति बनी हुई है।

वाहनों और मचान को भी पहुंचाया नुकसान

हाथियों ने चंदिया कालेज के पास दो गाडिय़ों और गांव के खेत में बनी मचान को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथियो के रेस्क्यू के प्रयास मे जुटे रहे। सामान्य वन मंडल के उप वनमंडलाधिकार कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि चंदिया, नौरोजाबाद और उमरिया फारेस्ट रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई है। 50 से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हाथियों की सर्चिंग जारी है। हालांकि हाथी जंगल की ओर बढ़ गए थे।

24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

घटना के बाद वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल, पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए है।

Updated on:
3 Nov 2024, 9:00 AM IST
Published on: