नगर निकाय करेगी 8 हजार कर्मियों की भर्ती

बिहार राज्य ने निकायों में कर्मियों की कमी को देखते हुए 8 हजार कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने यह जानकारी बुधवार को यहां नया सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में दी।

less than 1 minute read
Dec 13, 2015
Feature image

बिहार राज्य ने निकायों में कर्मियों की कमी को देखते हुए 8 हजार कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने यह जानकारी बुधवार को यहां नया सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में दी।

मंत्री ने बताया कि नगर निकायों के लिए कुल 17 हजार पद स्वीकृत हैं। इनमें अभी 9 हजार कर्मी ही कार्यरत हैं। शेष 8 हजार कर्मियों की बहाली जल्द होगी। मीणा ने बताया कि यह बहाली वर्ग - 2, 3 और 4 के पदों के लिए होगी। वर्ग -2 के 108 पदों के लिए प्रस्ताव बीपीएससी को भेजा जा चुका है। इनका पीटी हो चुका है। अब मुख्य परीक्षा होगी।

वहीं 3 के लिए बहाली स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के जरिए होगा। इसके लिए भी कुछ प्रस्ताव एसएससी को गया है। बाकी भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं वर्ग-4 के कर्मियों की बहाली कांट्रैक्ट पर होगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनियों की मदद ली जाएगी। मीणा ने बताया कि सर्वाधिक बहाली वर्ग -3 और 4 के कर्मचारियों की होगी।

Published on:
13 Dec 2015 10:45 am