उन्नाव

पांच शादी करने वाले पिता ने बेटी को किया कमरे में बंद, बोला फांसी लगा लो, बेटी ने भी उठाया खौफनाक कदम

उन्नाव में पांच शादी करने वाले पिता की गाली गलौज से परेशान छोटी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पड़ोसियों ने फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी बहन ने आप बीती सुनाई।

2 min read
Jun 26, 2024

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पांच-पांच शादी करने वाले पिता ने पहली पत्नी की बेटी को उसे समय कमरे में बंद कर दिया। जब वह पिता की गाली गलौज से परेशान अपने मां के यहां जाने की तैयारी कर रही थी। पिता की प्रताड़ना से परेशान बेटी ने अपने जीवन लीला समाप्त करने के लिए फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटका बिटिया को उतरा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।‌ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी बहन ने बताया कि पिता की गाली गलौज से बचने के लिए हम लोग मां के यहां जाने की तैयारी कर रहे थे की पिताजी ने छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। ‌ घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शगुन ने बताया कि उसके पिता राज बहादुर ने मां को छोड़कर चार शादियां की है। मां सावित्री की शादी 23 साल पहले हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी गायत्री के साथ हुई। जिसकी हत्या कर दी गई थी। तीसरी का नाम प्रिया था। 1 जनवरी 2024 को उपासना उर्फ राशि के साथ चौथी शादी की थी। जबकि पांचवी पत्नी का नाम सियावती है। ‌

शगुन ने घटना की जानकारी दी

जिला अस्पताल में 16 वर्षीय शगुन ने बताया कि उनके पापा ने मम्मी को छोड़कर चार शादियां की है। जिनमें तीन छोड़कर चली गई है। एक का मर्डर हो गया था। जबकि उसकी मम्मी कोविड के दौरान नहीं रही। जिसके बाद वह लोग अपने नाना-नानी के यहां रह रही थी। किन्हीं कारणों से एक बार फिर हम लोग पापा के पास आ गए। हम लोगों के आने के बाद पत्नी मायके चली गई। बोली जब तक बच्चे रहेंगे। तब तक वह नहीं आएंगी। इसके बाद से पापा गाली गलौज करने लगे।

नाना-नानी के यहां जाने की कर रहीं थी तैयारी

पापा की गाली गलौज से परेशान होकर वंशिका कमरे में जाकर नानी के यहां जाने के लिए कपड़े समेटने लगी। इस पर पापा ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और बोले फांसी लगा लो। पापा की बातों से परेशान होकर वंशिका फांसी पर लटक गई। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतार कर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर है। ‌

Published on:
26 Jun 2024 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर