
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Husband, wife, son, daughter died in a road accident: उन्नाव-लखनऊ राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जब ट्रक को टक्कर मारने के बाद दूसरे ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बेटे-बेटी को रौंद दिया। घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जगह-जगह मांस के टुकड़े पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने 'शवों को बटोर' कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बेटे-बेटी शामिल हैं। दो ट्रकों के टक्कर के बाद हादसा हुआ है। घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत भल्ला फार्म तिराहे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने भल्ला फार्म में रोड क्रॉस कर रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि ट्रक अनियंत्रित हो गया और कानपुर की तरफ जा रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। अचानक हुए घटनाक्रम ने बाइक चालक को संभालने का मौका नहीं दिया। ट्रक चारों को रौंदता हुआ निकल गया।
टक्कर में अजगैन थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र, उनकी पत्नी नीतू, 9 साल की बेटी अनुराधा और 6 साल का बेटा रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चारों की मौत इतनी भयानक थी कि मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। यह देख लोगों की रूह कांप गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोहरामऊ थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शवों को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह देर रात की घटना है। ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लेते हुए उनके ऊपर से गुजर गई। मृतक चारों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें पति-पत्नी और उनके बेटे-बेटी शामिल हैं। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
05 Feb 2026 07:45 am
Published on:
05 Feb 2026 07:45 am
