उन्नाव

उन्नाव में किसानों को कृषि यंत्र में अनुदान: लक्ष्य से अधिक बुकिंग, अब ई-लॉटरी से होगा किस्मत का फैसला

Farmers Selected Through E-Lottery: उन्नाव में कृषि यंत्रों में अनुदान के लिए आवेदन लक्ष्य से अधिक आ गया है। जिसके बाद अब शासन के निर्देश पर प्रशासन ने ई लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन करने का निश्चय किया है। ‌
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 5:37 PM IST
उन्नाव में कृषि यंत्रों पर अनुदान, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
उन्नाव में कृषि यंत्रों पर अनुदान, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Subsidy On Agricultural Equipment: उन्नाव में कृषि यंत्रों में मिल रहे अनुदान के प्रति किसानों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। जब 7 अक्टूबर से शुरू हुई बुकिंग में किसानों ने लक्ष्य से अधिक आवेदन कर दिया है। अब प्रदेश सरकार ने ई लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन करने का निश्चय किया है। यह लॉटरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने पन्नालाल हाल में होगी। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वह समय से ई लॉटरी स्थल पर पहुंच जाए। जिससे उन्हें अनुदान का लाभ मिल सके। ‌

लक्ष्य से अधिक आवेदन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की योजना चल रही है। जिसमें कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए किसानों ने बुकिंग की थी लेकिन इनकी संख्या अधिक हो गई है। अब आवेदन करने वाले किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा। उप कृषि निदेशक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) उत्तर प्रदेश, कृषि भवन लखनऊ से आई सूचना के बाद या निर्णय लिया गया है। ‌

क्या कहते हैं उप कृषि निदेशक?

उप कृषि निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, त्वरित मक्का कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को अनुदान में कृषि यंत्र देने की योजना है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर और सुपरसीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों को भी दिया जाना था। जिसकी बुकिंग 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक विभागीय पोर्टल दर्शन 1.0 पर की गई थी।

ई लॉटरी से होगा किसानों का चयन

उप कृषि निदेशक के अनुसार किसानों ने कई यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक बुकिंग की है। जिससे किसानों को सीधे अनुदान में कृषि यंत्र नहीं दिया जा पा रहा है। अब किसानों का चयन पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह ई-लॉटरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला कार्यकारी समिति (DLEC) के समक्ष होगी। कल दिनांक 3 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे पन्नालाल में ई लॉटरी होगी।

10 हजार रुपए का मिल रहा अनुदान

उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि जिन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कस्टम हायरिंग सेंटर या अन्य कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वे कल तीन नवंबर को पन्नालाल हाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। ‌ जिससे कि उन्हें आई लॉटरी में शामिल होने का अवसर मिले। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा.

Updated on:
2 Nov 2026, 5:37 PM IST
Published on: