
परीक्षा केंद्रों में बदलाव, फोटो सोर्स- पत्रिका
National Income and Merit Based Scholarship Examination 2027: उन्नाव में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 (NMMS) के केंद्र में परिवर्तन किया गया है। कल 1 नवंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के 6 सेंट्रो में परिवर्तन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यूपीटेट परीक्षा केंद्र होने के कारण यह परिवर्तन किया गया है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों को भी दी गई है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोती नगर, राजकीय इंटर कॉलेज सिविल लाइन, अटल बिहारी इंटर कॉलेज बड़ा चौराहा, डॉक्टर जी नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन,डीबीडीटी इंटर कॉलेज एबी नगर, श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन के केंद्र में परिवर्तन किया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 के 6 परीक्षा केदो में परिवर्तन किया गया है। यह परीक्षा आगामी 1 नवंबर को हो रही है। जिसमें पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर शामिल है। इसकी जगह अब विवेकानंद इंटर कॉलेज मोती नगर को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सिविल लाइन की जगह बेनेहर इंटर कॉलेज सिविल लाइन को केंद्र बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार अटल बिहारी इंटर कॉलेज बड़ा चौराहा का सेंटर गुरुनानक इंटर कॉलेज रोडवेज बस अड्डा के निकट शिफ्ट किया गया है। जबकि डॉ. जे.एन. दयाल बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन की जगह राधाकृष्ण इंटर कॉलेज सिविल लाइन में परीक्षा होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि डीवीडीटी इंटर कॉलेज एबी नगर की जगह एसवीएम इंटर कॉलेज एबी नगर और श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन की जगह एसवीएम इंटर कॉलेज सिविल लाइन को केंद्र बनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने इसकी जानकारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मॉडल लखनऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व संबंधित विभागों को भी दी है। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को परिवर्तित केंद्र में परीक्षा देने के लिए समय से आने को कहा है।
Updated on:
31 Oct 2026, 6:20 PM IST
Published on:
31 Oct 2026, 6:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.