उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोड़ ने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएगी। इस चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं और संबंधित अधिकारियों व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे चरण के बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे, जो 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक प्रत्येक परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय सहित अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र करेंगे।