29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण: शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ पर रोक, चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर, तीनों पंडाल में एसडीएम तैनात

Shiv Mahapuran Katha: उन्नाव में सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। आज डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। तीन बड़े पंडालों में तीन एसडीएम की तैनाती की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 29 Oct 2026, 8:11 PM IST

पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते डीएम और एसएसपी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते डीएम और एसएसपी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Shiv Mahapuran Katha: उन्नाव में सात दिवसीय शिव पुराण महा कथा का आयोजन किया जा रहा है। सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा वाचन के लिए बड़ी तैयारी की गई है। जिलाधिकारी लगातार दूसरे दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम को अच्छी तरह संपन्न करने के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी प्रकार की प्रक्रिया घटना नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

बीघापुर के गौरी में आयोजित होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीघापुर के गौरी गांव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 7 दिवसीय भव्य शिव पुराण महाकथा आयोजित की जा रही है। ‌जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर कथा स्थल पर शस्त्र और किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी श्रोताओं और वाहनों को निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करना होगा।

तीन एसडीएम की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने मजिस्ट्रियल स्तर पर बड़ी तैनाती की है। हेलीपैड और मुख्य मंच के स्विच कंट्रोल स्थल पर एडीएम न्यायिक को सहयोग के लिए तैनात किया गया है। आयोजन स्थल पर बनाए गए तीन बड़े पंडालों पर विशेष निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि सभी पंडालों पर उपजिलाधिकारियों (SDM) की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर ड्यूटी करें।

पुलिस कर्मियों को किया गया ब्रीफ

डीएम ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि शुरू से अंत तक पूरी तन्मयता के साथ ड्यूटी करनी है। पूरे कार्यक्रम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। एसडीएम बीघापुर की पूरी टीम पूरे आयोजन के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

इस प्रकार किया गया रूट डायवर्जन

शिव महापुराण कथा में संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत NH-31 पर लालकुआं से सुमेरपुर तिराहा के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह डायवर्जन 30 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक और 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। डायवर्जन के तहत रायबरेली से उन्नाव की ओर आने वाले भारी वाहन सुमेरपुर तिराहा से ऊंचगांव, धानीखेड़ा होते हुए लालकुआं और पाटन से मिर्री चौराहा, पुरवा मोड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे। उन्नाव से रायबरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लालकुआं अंडरपास से ऊंचगांव होते हुए आगे जा सकेंगे।