30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में ट्रक ने स्कूटी सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Unnao road accident: उन्नाव में हुए सड़क दुर्घटना में ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 30 Oct 2026, 5:47 PM IST

उन्नाव में सड़क हादसा, फोटो सोर्स- मेटा एआई

उन्नाव में सड़क हादसा, फोटो सोर्स- मेटा एआई

Tragic road accident in Unnao: उन्नाव में आज उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने ट्रक का पीछा करके रोकने का प्रयास किया। लेकिन भगाने के दौरान ट्रक पलट गया। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है। ‌

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गिरे

उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब मुस्तफाबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रू़री सादिकपुर गांव निवासी रामकिशन (42) और प्रमोद (45) पुत्रगण बेचेलाल शामिल है। जो आज शुक्रवार को स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों भाई गिरे

राहगीरों ने बताया कि जैसे ही उनकी स्कूटी लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़े। यह देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

क्या कहती है बांगरमऊ कोतवाली पुलिस?

हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकिशन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगा। आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रक का पीछा किया और चालक को भी पकड़ लिया। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि रामकिशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया

घायल प्रमोद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक के मौके से भागते समय अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार कि मृतक रामकिशन की पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। परिवार में कमाऊ सदस्य की मौत से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश