
विवेकानंद यूथ अवार्ड का वितरण (फाइल फोटो), फोटो सोर्स- जिला युवा कल्याण अधिकारी
Applications invited for Vivekananda Youth Award 2026: उन्नाव में विवेकानंद यूथ अवार्ड 2026 के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। 15 से 35 साल के युवा, विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर विवेकानंद युद्ध अवार्ड एक बार ही प्रदान किया जाएगा। चयनित युवाओं का पुलिस वेरीफिकेशन सत्यापन अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास स्थल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सामाजिक काम करने वाले युवाओं को विवेकानंद युद्ध अवार्ड से पुष्पित किया जाता है। इसी क्रम में सामाजिक कार्य करने वाले युवाओं से आवेदन पत्र मांगे गए।
अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी के लिए दिया जाएगा। जिसके लिए 15 से 35 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा जिन्होंने पिछले 3 साल से समाज के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य किया है आवेदन कर सकते हैं।
युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 तक किए गए सामाजिक कार्यों को देखा जाएगा। जिसमें खेलकूद, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, लाइब्रेरी चलाना, कला-संस्कृति, साहित्य, आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों मैं कार्य करने वाले आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण के रूप में अपने काम के फोटो, पेपर कटिंग, सर्टिफिकेट आदि को एक बुकलेट में लगाकर जमा करना होगा। आवेदन पत्र विकास भवन के प्रथम ताल में स्थित कमरा नंबर 64 में जमा किया जा सकता है। इसकी अंतिम तारीख 20 नवंबर है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक युवा को यह अवार्ड जीवन में सिर्फ एक बार ही मिलेगा। चयन से पहले पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन के कमरा नंबर 63-64 में संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 7388055431 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Updated on:
31 Oct 2026, 4:30 PM IST
Published on:
31 Oct 2026, 4:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.