पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश में कोई अंतर नहीं है, तीनों एक ही है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिव जी के मंदिर में घड़े के नीचे तीन स्तंभ होते हैं जो ब्रह्मा विष्णु और महेश का प्रतीक है। घड़े से बूंद बूंद जल शिवाजी पर टपकता है। इस मौके पर उन्होंने आरती सुनाई। जिसमें बोले- "ब्रम्हा, विष्णु, सदाशिव जानत अविवेका, प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका। ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हर शिव ओंकारा।" आज शिव महापुराण के चौथे दिन लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी। पंडाल के अतिरिक्त आसपास का क्षेत्र खचाखच भरा हुआ था।