उन्नाव

भाजपा विधायक अनिल सिंह का बड़ा बयान, बोले- सपा वाले बेरोजगार, फैला रहे हैं अफवाह, दलाली बंद हो गई

BJP MLA Anil Singh: उन्नाव में भाजपा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि सपा के लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनकी दलाली और धंधे बंद हो गये। इसलिए अफवाह फैला रहे हैं।

2 min read
Mar 31, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

BJP MLA serious allegation against SP: उन्नाव में भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सपा के लोग बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए उनकी दलाली और ब्लैक के धंधे बंद हो चुके हैं, जिससे अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। ईरान अमेरिका युद्ध में टैंकर पर मिसाइल गिर रही है, जिससे विस्फोट हो रहा है। इसके बाद भी हमने दाम नहीं बढ़ाए। भाजपा विधायक अनिल सिंह विकासखंड पुरवा मुख्यालय में आयोजित '9 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा विधायक ने डंके की चोट पर कहा…

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वह डंके की चोट पर कहते हैं कि किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिसका कनेक्शन है ऑनलाइन अप्लाई कीजिए, ओटीपी बताइए। घर बैठे आपको सिलिंडर मिलेगा। सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
सपा के लोग भ्रमित कर रहे हैं।

अनिल सिंह ने कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है कि सिलेंडर खत्म हो जाएगा तो किसी को नहीं मिलेगा। इसी चक्कर में लोग जमाखोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह उड़ाई जा रही है कि अगले महीने डीजल नहीं मिलेगा तो लोग 500 लीटर डीजल घर में भरवा कर रख ले रहे हैं, यह गलत है।

समाजवादी पार्टी के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि यह अफवाह समाजवादी पार्टी के लोग उड़ा रहे हैं जो इस समय बेरोजगार हैं। जिनकी दलाली और धंधे बंद हो चुके हैं। नाच न जाने आंगन टेढ़ा। केवल हवा बनाने का काम कर रहे हैं।

गांव की जनता भी देख रही है कि युद्ध चल रहा है।

अनिल सिंह ने कहा कि गांव की जनता सब समझ रही है कि युद्ध चल रहा है। यह तेल उन लोगों ने नहीं रोका है। युद्ध क्षेत्र में टैंकरों पर मिसाइल छोड़ा जा रहा है जिससे खतरा बढ़ गया है। फिर भी हमने रेट नहीं बढ़ाया है। अधिकारी-कर्मचारी सभी व्यवस्था बनाने में लगे हैं। जिससे कि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उन लोगों को दिक्कत हो रही है जो दलाली और ब्लैक करते थे।

9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

भाजपा विधायक अनिल सिंह पुरवा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की 9 साल की उपलब्धियां को भी बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुरवा सतीश चौधरी, हिलौली ब्लाक प्रमुख दिलीप दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌

Updated on:
31 Mar 2026 09:39 pm
Published on:
31 Mar 2026 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर