
होमगार्ड की पिटाई, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
UnnaoHome Guard Beaten Up: उन्नाव में तिराहे पर जाम की स्थिति देख यातायात संभाल रहे होमगार्ड में ई रिक्शा को हटाने की कोशिश की। इस दौरान ई रिक्शा चालक के साथ वाद-विवाद हो गया। मौके पर चालक और ई रिक्शा में बैठी दो बहनें होमगार्ड के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगी। वायरल वीडियो में हाथ और डंडे से पिटाई करते दिखाई पड़ रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो पर पुलिस का जवाब आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि थाने में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर लखनऊ राजधानी मार्ग पर पोनी गांव तिराहा काफी व्यस्त रहता है। तिराहे के आसपास सैकड़ो की संख्या में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। थोड़ी ही दूर पर ही गंगा घाट कोतवाली स्थित है। ई-रिक्शा के कारण यहां पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड सुरेश चंद्र की ड्यूटी लगाई गई थी। जाम की स्थिति को देखते हुए होमगार्ड सुरेश चंद्र ई-रिक्शा को हटाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया कि ई रिक्शा चालक और बैठी दो लड़कियां होमगार्ड से अभद्रता करने लगी। होमगार्ड सुरेश चंद्र की डंडे से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सामने आया है।
इस संबंध में गंगा घाट थाना पुलिस में बताया कि 22 अगस्त की घटना है। गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोनी तिराहा राजधानी मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए होमगार्ड सुरेश चंद्र को तैनात किया गया था। तिराहे पर ई रिक्शा के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे सुरेश चंद्र में हटाने के लिए कहा। इस पर ई रिक्शा चालक रंजीत पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र से बहस हो गई।
इस दौरान परीक्षा में बैठी सारिका धीमान पुत्री स्वर्गीय रमेश और नैंसी पुत्री स्वर्गीय रमेश निवासीगण मोहल्ला बिंदा नगर, पुलिस चौकी वाली गली शुक्लागंज थाना गंगा घाट ने आक्रोशित होकर होमगार्ड सुरेश चंद्र के साथ अभद्रता करने लगी। इसके साथ ही सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। होमगार्ड सुरेश चंद्र की लिखित तहरीर पर गंगा घाट थाना में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351, 312(1), 132 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126 और 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
24 Aug 2026 06:26 pm
Published on:
24 Aug 2026 06:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
