23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- आंचल चोर, SIT चढ़ावा चोरों को बचा रही है

Congress State President Ajay Rai Reached Ayodhya: अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके प्रार्थना की कि चढ़ावा चोरी करने वालों को कठोर से कठोर डंडे मिले।
2 min read
Google source verification
हनुमान चालीसा का पाठ करते अजय राय, फोटो सोर्स- X अजय राय

हनुमान चालीसा का पाठ करते अजय राय, फोटो सोर्स- X अजय राय

Congress State President in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चढ़ावा चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी चोरों को बचाने का काम कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग ने हनुमान चालीसा पढ़ कर दोषियों को कठोर दंड देने की प्रार्थना की है। प्रदेश अध्यक्ष का अजय राय आज अयोध्या में है। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि आज सावन महीने की एकादशी के दिन अयोध्या धाम में संकट मोचन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेक कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लिखा की हनुमान जी से प्रार्थना है हम सभी को न्याय, सत्य और जन सेवा के पद पर निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें।

बताया आंचल चोर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी विभाग पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक दिन हम लोग अपने घरों में करते हैं लेकिन आज हम लोगों ने यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। भगवान के दरबार में लूट, चोरी और भगवान का पैसा खाये जाने की घटनाएं हो रही है। महिलाओं के आंचल का पैसा खा गई।‌ हमारे यहां की महिलाएं आंचल में पैसा बांधकर लाती थी। यह लोग आंचल चोर हैं।

चढ़ावा चोरों को कठोर दंड के लिए प्रार्थना

अजय राय ने कहा कि हम लोगों ने भगवान से प्रार्थना की है कि जो एसआईटी लोगों को बचाने का काम कर रही है। चंपत राय, बंसल, अनिल मिश्रा, नृपेंद्र मिश्रा जो चढ़ावा चोरी में लिप्त हैं, को बचाने का काम किया जा रहा है। इन्हीं कारणों से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। उनकी प्रार्थना है कि श्री राम मंदिर के इन चढ़ावा चोरों को कठोर दण्ड दें।

पूरे देश में अन्याय-अत्याचार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे देश में अत्याचार और अन्याय हो रहा है। पूरे देश में हाहाकार मचा है। चाहे सवर्ण समाज हो या किसान, महिलाएं, बच्चे हों, भाजपा की सरकारों ने सभी को बर्बाद कर दिया है। इन लोगों ने भगवान राम के मंदिर को भी नहीं छोड़ा है। यहां पर भी चोरी की है। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करके प्रार्थना की कि दोषी चढ़ावा चोरों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग