Dangerous stunt in Unnao: उन्नाव के बांगरमऊ में सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक सीज कर दी।
Dangerous stunts with Yamaha R15 in Unnao: उन्नाव में सड़क पर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्टंट में शामिल बाइक को सीज कर दिया गया है। जिसके खिलाफ बीएनएस की सात धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गस्त के दौरान यह स्थिति सामने आई। जब मोटरसाइकिल से एक युवक स्टंट करते दिखाई पड़ा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से बाइक चलाना न केवल खतरनाक है बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा है मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने आकिब खान 24 पुत्र चिंकू खान उर्फ जुल्फिकार खान निवासी मऊ थाना बांगरमऊ उन्नाव को गिरफ्तार किया है। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी और कांस्टेबल रजत कुमार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कस्बा बांगरमऊ के तिकोनिया तिराहा सण्डीला रोड पर एक युवक सड़क पर मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी कर रहा है।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना को सही पाया। मौके पर युवक अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से इधर-उधर घुमा रहा था जो न केवल यातायात के नियमों का उल्लंघन था, बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरा था। इसके पहले कि युवक मौके से नौ दो ग्यारह होता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम आकिब खान बताया। इसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 281, 285, 289, 292, 125 और 126(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की स्टंटबाजी करना खतरनाक है। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और इस प्रकार के खतरनाक स्टंट ना करें।