14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में पुलिस स्टेशन के अंदर थानाध्यक्ष ने की युवक की लातों से पिटाई, एसेसपी ने जांच के दिए आदेश

Police station in-charge in civil dress beats up youth: उन्नाव में सिविल ड्रेस में थाना प्रभारी एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। जिसका वीडियो 4 महीने पुराना है। आज उसे वायरल किया गया है। ‌

2 min read
Google source verification
थाना के अंदर पिटाई, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Youth was beaten up inside police station in Unnao for misbehaving with police personnel: उन्नाव में थाने के अंदर थानाध्यक्ष एक युवक की पिटाई के लिए बेल्ट लेते हैं। इस दौरान युवक की किसी बात से नाराज हो जाते हैं और लात से पिटाई कर देते हैं। मारपीट के साथ गाली-गलौच का भी इस्तेमाल किया गया। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि मौके पर खड़े सिपाही और दरोगा हंस रहे हैं। वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीडियो पुराना है। जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।‌ मामला बिहार थाना का है।

जमीन विवाद में लाया गया था युवक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिहार थाना में परसंडा गांव निवासी पंकज को पुलिस जमीन के विवाद में थाना लेकर आई थी। उस समय वह काफी नशे में था। मामला करीब 4 महीने पुराना है, जब जमीन के विवाद में पुलिस पंकज को थाना लेकर आई थी। नशे में पंकज पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर रहा था।

युवक पुलिसकर्मियों से कर रहा था अभद्रता

वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि थानाध्यक्ष राहुल सिंह पहले बेल्ट की मांग करते हैं और हाथ में बेल्ट लेकर पंकज की तरफ जाते भी हैं। इस बीच पंकज कुछ बोलने लगा। जिस पर थाना प्रभारी नाराज हो जाते हैं और लात से पिटाई कर देते हैं। पंकज और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है, जिस पर थाना प्रभारी नाराज हो जाते हैं। करीब 1 मिनट 33 सेकंड का वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में थाना अध्यक्ष पंकज से कुछ कहते हैं जिसका जवाब सुनकर आक्रोशित हो जाते हैं। बताया जाता है पंकज ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। जिस पर थाना प्रभारी राहुल सिंह नाराज हो जाते हैं, जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‌

क्या कहते हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक?

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो पुराना है, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी बीघापुर को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।