
फोटो सोर्स- पत्रिका
Raebareli crossing in Unnao closed for three days latest update : उन्नाव रायबरेली क्रॉसिंग के मरम्मत का कार्य फिलहाल टाल दिया गया है। बताया गया है कि मशीन उपलब्ध न होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाला कार्य स्थगित कर दिया गया। इसके पहले लखनऊ कानपुर रायबरेली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 126 स्पेशल को 3 दिनों के लिए बंद करने का नोटिस जारी किया गया था। जो आज से शुरू हो रहा था।
उन्नाव शहर अगले तीन दिनों तक दो भागों में बंट जाएगा। किसी भी वाहन को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल को भी लगाया जाएगा। पत्र में बताया गया है कि रायबरेली क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कार्य शनिवार (second Saturday) और रविवार (Sunday) की छुट्टी के दिन भी हो सकता था।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-कानपुर मार्ग मोती नगर आवास विकास के बीच स्थित रेलवे गेट संख्या 126 स्पेशल पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य आज से शुरू होने जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार मीणा ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण रायबरेली क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। हल्के-भारी किसी भी प्रकार के वाहनों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। दिनांक 13 अप्रैल 2026 से सुबह 7:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 18 तक यह फाटक बंद रहेगा।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में महेश कुमार मीणा ने बताया है कि फाटक पर 'मशीन पैकिंग एंड ओवर ओवरहॉलिंग' का काम किया जाएगा, जिसके कारण कानपुर-लखनऊ और लखनऊ-कानपुर के बीच शहर के अंदर से जाने वाले वाहनों को गुजरने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज का उपयोग होगा। इसी मार्ग से आवागमन कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।
रेलवे फाटक बंद होने से आवास विकास राजेपुर, शिवनगर, गजौली, दही थाना सहित लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी प्रकार, शहर के अंदर से लखीमपुर जिला उद्योग केंद्र, दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मां पूर्णा देवी मंदिर सहित लखनऊ की तरफ आने वाले लोगों की यात्रा कष्टदायक होने वाली है। अचानक तीन दिनों के लिए फाटक बंद कर दिया गया है।
आज से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कार्य दिवस के दिन रेलवे की तरफ से उठाया गया यह कदम सवालिया निशान लगाता है। इस संबंध में बात करने पर, आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि महीने के द्वितीय शनिवार और रविवार को कार्य कराया जा सकता था, लेकिन आज सोमवार से सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में यातायात को रोकना लोगों को मुश्किलों में डालना है।
Updated on:
13 Apr 2026 03:41 pm
Published on:
13 Apr 2026 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
