उन्नाव

उन्नाव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- सपा-इंडी गठबंधन महिलाओं के खिलाफ, रामलला के सामने कान पकड़कर माफी मांगे

Deputy Chief Minister Brijesh Pathak attacks SP: उन्नाव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महिला आरक्षण को लेकर सपा और इंडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास पर कार्य कर रही है। ‌
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 4:40 PM IST
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, फोटो सोर्स- पत्रिका
उप मुख्यमंत्री बृजेशपाठक, फोटो सोर्स- पत्रिका

Deputy Chief Minister Brijesh Pathak in Unnao: उन्नाव में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता है कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिले जो संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत हो रहा है। इस पर संसद में बहस होगी और संसद ही इसे पास करेगी। बृजेश पाठक उन्नाव में एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। ‌ इसके साथ ही रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। आज देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन है। इसके साथ ही इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का प्रोग्राम है। ‌

संसद में पास होने के बाद बनेगा कानून

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आधी आबादी महिलाओं को उसका हक देना चाहते हैं। क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक मिले। महिलाएं भी संसद, विधानसभा पहुंचे। महिलाओं को विधानसभा और संसद भेजने के लिए प्रधानमंत्री ने बड़ा कदम उठाया है। इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी को यह सब बुरा लग रहा है।

अखिलेश यादव कान पकड़कर माफी मांगेंगे

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उन्हें भी जानकारी हुई है कि अखिलेश यादव अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने नियत्य कार्य सेवकों पर गोली चलाकर अयोध्या को खून से रंग दिया।‌ रामलला के सामने कान पकड़कर माफी मांगे और यह भी कहे की वह कृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनाने में मदद करेंगे।‌

सपा को सनातन संस्कृति से कोई लेना देना नहीं

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इनको सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है, ये बहुरूपिए हैं, वोट लेने के लिए केवल स्वांग रच रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। भाजपा शासन में हर गरीब को मकान मिला है इसमें अल्पसंख्यक भी शामिल है। उज्ज्वला योजना का लाभ अल्पसंख्यकों को भी मिला है। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के आधार पर काम किया जा रहा है। भाजपा जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम कर रही है।

Updated on:
29 Nov 2026, 4:40 PM IST
Published on: