
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak Visit To Unnao: उन्नाव में बृजेश पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बुरी तरह हार रही है। केवल अखबारों में छपने के लिए तरह-तरह के बयान दे रही है। समाजवादी पार्टी के हाथ अयोध्या के कार सेवकों के खून से रंगे हुए हैं। इसका जवाब समाजवादी पार्टी को देना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सत्ता में रहने के दौरान समाजवादी पार्टी ने अयोध्या को चवन्नी नहीं दी। आज अयोध्या वर्ल्ड सिटी बन रही है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विमल द्विवेदी के पिता की फोटो पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार चार बार रही, अयोध्या को चवन्नी नहीं दिया गया। समाजवादी पार्टी अगर जाति और मुस्लिम की राजनीति न करें तो पार्षदी और प्रधान का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। पूछा प्रदेश में समाजवादी पार्टी को चार बार सरकार बनाने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रदेश का कितना विकास किया? विकास और अपने कार्यों के नाम पर वोट ना मांग कर जाति और तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने वन जिला वन माफिया दिया। बहू बेटियों की इज्जत दांव में लगी थी। उन्नाव में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान खुलेआम गोलियां चलती थी। बीजेपी सरकार में एक भी माफिया सक्रिय नहीं है। किसी भी गुंडे बदमाश को छोड़ नहीं गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में डेवलप हो रही है। अखिलेश यादव जब सरकार में थे तो अयोध्या को चार आने भी नहीं दिया था। जब सत्ता में नहीं है तो केवल बयान बाजी कर रहे हैं। निकट भविष्य में सत्ता में आने वाले भी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत में आने वाली है। दिल्ली प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन कर रही है। आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सड़कें 2017 के पहले कैसी थी और अब कैसी है? बिजली एक हफ्ते आती थी और हफ्तों गायब रहती थी। बड़े चौराहे पर जनरेटर के शोर से लोग परेशान रहते थे। अब किसी के यहां जनरेटर नहीं चलता है। बराबर बिजली मिल रही है। अखिलेश यादव के बयान पर पूछे गए सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं 5 बजे के पहले घर आने के लिए परेशान रहती थी। माता-पिता भी परेशान रहते थे। समाजवादी पार्टी सौ-सौ चूहा खाकर बिल्ली चली हज को वाले हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उन्नाव में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के आवास पर 13वीं आए थे। जहां उन्होंने विमल द्विवेदी के पिता स्वर्गीय महेश कुमार द्विवेदी की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भानु मिश्रा के पिता की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के समर्थकबड़ी संख्या में मौजूद थे।