उन्नाव

उन्नाव में जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

Today declared holiday: उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने 1 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ‌यह आदेश सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
2 min read
डीएम के आदेश पर स्कूल बंद, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
डीएम के आदेश पर स्कूल बंद, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

All schools from class 1 to 8 closed in Unnao: उन्नाव में जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी के मौखिक निर्देशों के बाद बीएसए के हस्ताक्षर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार जिले में भारी बारिश की सूचना को देखते हुए आज एक सितंबर को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही आदेश का पालन कड़ाई से करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इधर जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। चारों तरफ अंधेरा छाया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति है।

सुबह से हो रही बारिश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार जिले में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आसमान में चारों तरफ बादल छाए हैं। सुबह से ही अंधेरे की स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही ‌झमाझम बारिश भी हो रही है। बड़ी चौराहा, छोटा चौराहा, गांधीनगर भूरी देवी, शिवनगर साहित्य कई मोहल्ले में बारिश का पानी लबालब भरा है। शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है। बीते सोमवार को भी पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही।

बीएसए ने जारी किया आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी ने मौखिक निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्डों से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आज 1 सितंबर दिन मंगलवार को अवकाश रहेगा। आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए। इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों को दी गई।‌

भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जगह-जगह जल भराव के कारण लोगों को दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी हो रही है। गंगा में आई बाढ़ से भी लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कटरी क्षेत्र में सब्जियां, खड़ी फसलें भी खराब हो गई है। चंदनपुर, जाजमऊ, गंगा घाट, परियर, सफीपुर, फतेहपुर 84, बांगरमऊ, बक्सर में गंगा से सटे इलाकों की फसल बर्बाद हो गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का का सर्वे कराया जा रहा है। राजस्व टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

Updated on:
01 Sept 2026 09:07 am
Published on:
01 Sept 2026 09:07 am