उन्नाव

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालत नाजुक

- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - हादसे में दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन घायल - हादसे से मची चीख पुकार - सभी घायलों को सीएचसी किया गया भर्ती
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 5:18 PM IST
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालत नाजुक
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालत नाजुक,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालत नाजुक,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी, आधा दर्जन की हालत नाजुक

उन्नाव. रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। उन्नाव में दिल्ली से बहराइच जाते समय बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए जबकि आधा दर्जन को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। सभी घायल यात्रियों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दिल्ली से बहराइच जा रही बस में 82 सांवरिया थीं। रविवार भोर पहर में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र एक्सप्रेसवे मार्ग पर किलोमीटर संख्या 227 गांव सिरधरपुर के निकट बस चालक की आंख लग गई। बस चालक ने झपकी ली और झपकी लेते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना में सभी यात्रियों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार के बीच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Published on:
Also Read
View All