Encounter with robbers in broad daylight उन्नाव में पुलिस एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। कुल दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक के ऊपर 25 और एक के ऊपर 24 मुकदमे दर्ज हैं।
Encounter with robbers in broad daylight उन्नाव पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिनके पास से एक लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद हुई है। एक अन्य घटना में दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से सफेद धातु (चांदी) के पायल और बिछिया बरामद हुआ है। पुलिस को नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक के खिलाफ 25 मुकदमे दूसरे के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज है। यह सफलता एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाना पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मिली है। मामला गंगा घाट थाना और फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर कॉलोनी में महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी गई नगदी बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त रामू पुत्र गुरु प्रसाद निवासी रसूलपुर बछरावां रायबरेली और राजू पुत्र हफीज निवासी गुटकुशहन फुलेंडी थाना बछरावां रायबरेली शामिल है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखापुर गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ कानपुर बाईपास त्रिभुवन खेड़ा तिराहा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। दो बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया। जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में दोनों अभियुक्तों को पैरों में लगी। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उन्होंने घटना करना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमू राकेश कुमार पुत्र सरजू रविदास और मंजीत पुत्र रामचरण निवासी गाना संत खेड़ा सफीपुर शामिल है। मंजीत के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना में 25 मुकदमे दर्ज है। जबकि राकेश के खिलाफ जिले के ही अलग-अलग थाना क्षेत्र में 24 मुकदमे दर्ज है। जिनके पास से सात जोड़ी पायल और सात जोड़ी बिछिया बरामद हुआ है। जो सफेद धातु के हैं।
फतेहपुर 84 थाना पुलिस ने बताया कि बरामद चोरी का सामान और नगदी औरास, मांखी मैं हुई चोरी की घटना का है। गिरफ्तार करने वाली टीम में फतेहपुर 84 प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह, एसओजी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह सर्विलांश सेल से उपनिरीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।