उन्नाव

अराजक तत्वों ने खड़ा विद्युत खंभा गिराया, अधिशासी अभियंता ने थानाध्यक्ष को लिखा पत्र

मारपीट की घटना में फौजी गंभीर रुप से घायल, ठेकेदार को भी मिली जान से मारने की धमकी

2 min read
Dec 18, 2017
unnao

उन्नाव. एक तरफ केंद्र और प्रदेश की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी तरफ गांव के अराजक तत्व विभाग द्वारा खड़े खरवाए जा रहे खंबों को तोड़कर जमीदोज किया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने थाना अध्यक्ष को पत्र लिखकर विभाग द्वारा खड़ा कराए गए खंबे को गिराने की जानकारी दिया और उन्होंने खंबा खड़ा कराए जाने के संबंध में लिखा है। इस संबंध में बातचीत करने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो बार खंबा गिराया जा चुका है। गांव में विवाद के कारण खंभा खड़ा करने में अड़चन आ रही है। वह मौके पर जाकर देखेंगे और खंबा खड़ा कराएंगे।


विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाए जा रहे खंबा के दौरान हुई मारपीट में सेना से रिटायर एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक ने सोहरामऊ थाना में तहरीर देखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सोहरामऊ थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल सैनिक का मेडिकल कराया और नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सोहरामऊ थाना पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


अधिशासी अभियंता ने सोहरामऊ थाना को लिखा पत्र

घटना सोहरामऊ थानाक्षेत्र के निधानखेड़ा का है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह ने थाना अध्यक्ष सोहरामऊ को चिट्ठी लिखकर विद्युत लाइन बिछाने में आ रही समस्याओं के विषय में जानकारी दी है। राज मंगल ? सिंह ने अपने पत्र में बताया है कि सोहरामऊ विकासखंड के निधान खेड़ा मजरा तेंदुआ हिरण कुट्टी थाना सोहरामऊ में विद्युत विभाग द्वारा अधिकृत संस्था के माध्यम से विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें सुरेंद्र कुमार, रूपेंद्र कुमार, बबलू द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक पोल को उपरोक्त द्वारा तोड़ दिया गया है। उस जगह पर दूसरा पर लगाने से रोक रहे हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति शुरू करने के रास्ते में रुकावट आ रही है। अपने पत्र में राजमंगल सिंह ने कहा है कि विद्युत सप्लाई आपूर्ति में बाधा खड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और कार्य कर रहे लोगों को किसी प्रकार की कोई नुकसान ना हो। इसी प्रकार का एक शिकायती पत्र ठेकेदार सुनील कुमार सिंह निवासी लखनऊ ने थाना सोहरामऊ में दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अराजकतत्व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुनील कुमार सिंह ने थाना में दिए तहरीर में बताया है कि बल्लू खेड़ा निवासी उसे जान से मारने की धमकी देती है और कहा है ऐसा मारूंगा कि लाश भी नहीं मिलेगी।


अराजक तत्वों के हमले से सेवानिवृत फौजी की नाक टूटी


इसी प्रकार की एक अंतरिम सेना से रिटायर फौजी रामकुमार उर्फ पप्पू फौजी ने सोहरामऊ में तहरीर देकर उसके साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी दी जिसमें थाना पुलिस ने पप्पू फौजी को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय क्लीनिक में कराया गया सोहरामऊ थाना पुलिस ने घायल पप्पू फौजी का मेडिकल परीक्षण करवा कर IPC 323 / 525 /325 / 504 /427 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विरोध करने वाले प्रधानी रंजिश के कारण खंबा नहीं लगने दे रहे हैं। इस संबंध में आशा सी अभियंता राज मंगल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है मैं स्वयं मौके परजाकर बिजली के खंबे को लगवाऊंगा। फिलहाल बिजली का खंबा न लग पाने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। लगभग दो दर्जन घर केन्द्र प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बिजली न मिल पाने से परेशान है।

Published on:
18 Dec 2017 04:27 pm
Also Read
View All