
पत्रिका न्युज नेटवर्क
उन्नाव. जनपद वासियों के लिए आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ी खबर आ रही है आगामी 15 दिनों तक आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गांव जाकर लाभार्थियों को कैंप और बुलावा पर्ची के रूप में जानकारी देगी कि कब कहां उन्हें आयुष्मान कार्ड लेने के लिए आना है इस कार्य के लिए बीएलई, आशा, आशा संगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को लगाया गया है।
10 से 24 मार्च के बीच बनेगा निशुल्क आयुष्मान कार्ड
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आगामी 10 मार्च से 24 मार्च के बीच आयुष्मान पखवारा मनाया जा रहा है। इस दौरान आयुष्मान कार्ड से वंचित चिन्हित लाभार्थियों को निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए जनपद में 121 बीएलई, 2605 आशा, 127 आशा संगिनी, 1400 आंगनवाडी कार्यकत्री, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में लगभग 1500 आयुष्मान कैंप लगाए जाएंगे। जिनमें लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 1 दिन पहले आंगनवाड़ी, आशा द्वारा लाभार्थियों को बुलावा पर्ची दिया जायेगा। जिसमें मुखिया का नाम, कैंप की तिथि और स्थान लिखा रहेगा।
रोज होगी समीक्षा
पखवाड़ा दिवस के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर स्थल पर बैनर और पात्र लाभार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक लीफलेट दिया जाएगा। जिसमें योजना के विषय में जानकारी होगी। गूगल मीट के माध्यम से आयुष्मान पकवाड़ा के प्रति दिन की समीक्षा होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार लाल बहादुर यादव मनिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।