उन्नाव

कानपुर पुराना गंगा पुल बंद, दिल्ली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट के लिए ये है रूट चार्ट

लखनऊ कानपुर के बीच पुराना गंगा पुल बंद होने से रूट में भारी परिवर्तन
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2021, 8:44 PM IST
कानपुर पुराना गंगा पुल बंद, दिल्ली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट के लिए ये है रूट चार्ट
Patrika

उन्नाव. उन्नाव कानपुर के बीच स्थित गंगा पुल को बंद कर दिया गया है जिससे ल कानपुर, दिल्ली फतेहपुर रायबरेली बांदा चित्रकूट जाने वालों के लिए विकल्प के तौर पर अन्य रास्ते सुझाए गए हैं जिस पर चलकर वाहन गंतव्य तक पहुंच सकता है इस संबंध में रूट डायवर्ट स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया है इसके अतिरिक्त अन्य कई स्थानों पर भी यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई है जिला प्रशासन लगातार वाहनों की स्थिति पर निगाह रखे हैं।

यह भी पढ़ें

लखनऊ से कानपुर होते हुए दिल्ली फतेहपुर रायबरेली बांदा चित्रकूट जाने वाले वाहनों को आजाद मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है कानपुर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को बदरका चौराहे से शुक्लागंज और गंगा बैराज के तरफ मोड़ा जा रहा है छोटे वाहन शुक्लागंज के अंदर से और भारी वाहन गंगा विराज होते हुए कानपुर या आगे दिल्ली की तरफ जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर जाने वाले वाहन को अचलगंज होते हुए भेजा जा रहा है। जो फतेहपुर के चौडगरा के पास प्रयागराज हाईवे पर जाकर मिलता है। गंगा पुल बंद होने के कारण उन्नाव अचलगंज मार्ग पर भारी वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है।

Updated on:
14 Mar 2021, 8:44 PM IST
Published on: