उन्नाव

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने किया जिला टॉप, इन्होंने टॉप टेन में प्राप्त किया स्थान

Girls outshine high school and intermediate toppers in Unnao: उन्नाव में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने पहला स्थान प्राप्त किया है। देखें पूरी सूची-

2 min read
Apr 23, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Rakhi Rawat is district topper in high school and Aaradhya Patel is district topper in intermediate: उन्नाव में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा 2026 में राखी रावत ने 96.50 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि इंटरमीडिएट में आराध्या पटेल ने 91.80 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। रिजल्ट निकालने के बाद कॉलेज में हर्षोल्लास का माहौल है।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में राखी रावत एससीडी इंटर कॉलेज, तंगापुर ने 96.50 अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि इसी कॉलेज की खुशी सिंह ने 95.17 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। पतिराजा महिपाल घाटमपुर खुर्द की मनु ने 95.17 और यहीं की दिव्यांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

95 से 94.15 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र

परम पूज्य इंटर कॉलेज टेढ़ा आयुष शर्मा 95 प्रतिशत, स्व. उमेश गर्ल्स इंटर कॉलेज हनुमानगंज मुरादाबाद की दिव्या को 94.83, एसवीएम इंटर कॉलेज शुक्लागंज की आमिशी द्विवेदी ने 94.67 प्रतिशत, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार के तन्मय सिंह ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। एससीडी इंटर कालेज तनगापुर की अंशिका को 94.33 प्रतिशत, आरआरडी सैनी इंटर कॉलेज के अनुराग को 94.17 प्रतिशत

93.69 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले छात्र

एसवीएम संत पूरनदास नगर के अभिराज गौतम को 94 प्रतिशत, गंगा प्रसाद महतो सरस्वती इंटर कॉलेज शुक्लागंज के देवाशं आस्थाना को 94 प्रतिशत, बाला जी इंटरनेशनल इंटर कॉलेज मवइया माफी के अश्वनी को 94 प्रतिशत, मैचलेस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का गदनखेड़ा उन्नाव के अवि शर्मा 93.83 प्रतिशत, एसबीएम इंटर कॉलेज शुक्लागंज के प्रियंका वर्मा 93.69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में सविता इंटर कॉलेज हिंदपाल खेड़ा की आराध्या पटेल ने 91.80 अंक प्राप्त कर जिले में पहलासन प्राप्त किया है। जबकि पतिराज महिपाल घाटमपुर खुर्द की श्रेया शर्मा 91.60 प्रतिशत, चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज उन्नाव की आरोही सिंह 91.20 प्रतिशत, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार के अभय अवस्थी 90.80 प्रतिशत, पतिराज महिपाल इंका घाटमपुर खुर्द की श्रेया 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

शिवम ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया

इसके साथ ही श्री ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज के शिवम 90.20 प्रतिशत, एमडीएसएस इंटर कॉलेज गंगाघाट की निधि निशा 90.20 प्रतिशत, पतिराजा महिपाल घाटमपुर खुर्द के आकर्ष सिंह को 90.20 प्रतिशत, एमडीएएसएम इंटर कॉलेज घाटमपुर खुर्द के आयुष को 89.60 प्रतिशत, एसवीएसआर मेमोरियल इंटर कॉलेज केदारखेड़ा के कंचन देवी को 89.60 प्रतिशत, गंगा प्रसाद महतो सरस्वती विद्या मंदिर गंगाघाट की अर्चना शर्मा को 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र

लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल की प्रशांत अवस्थी 89.20 प्रतिशत, लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज पतारी भगवंतनगर के जिआ चौहान 89.20 प्रतिशत, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की तनिष्का सिंह को 89 प्रतिशत, गंगा प्रसाद महतो सरस्वती विद्या मंदिर गंगाघाट की अपर्णा शुक्ला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

Updated on:
23 Apr 2026 10:38 pm
Published on:
23 Apr 2026 09:09 pm
Also Read
View All