
बैठक में शामिल डीएम, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
Unnao DM Meeting with Political Parties: उन्नाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों के सामने मशीनों के कैबिनेट्स खोलकर उनके कॉम्पोनेंट और पीसीबी की मूल भौतिक स्थिति को दिखाया जाएगा। इस मौके पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर की तरफ से निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से एफएलसी शुरू होगी। जो 20 से 22 दिनों तक चलेगा। इसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों का रहना अनिवार्य है। लगातार तीन दिन की अनुपस्थिति पर संबंधित दल के कार्यालय को लिखित सूचना दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व प्रभारी के साथ जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बैठक की। इस दौरान 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे एफएलसी कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जो सभी राजनीतिक दलों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। यदि किसी को किसी बिंदु पर संदेह हो तो वह जानकारी ले सकता है। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 7 बजे तक होगा। राजपत्रित अवकाशों और रविवार को भी कार्य संचालित किया होगा। जिसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के 12 अधिकृत तकनीकी इंजीनियर उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2651 मतदेय स्थल है। भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार, जिले में 3844 बैलेट यूनिट, 3844 कंट्रोल यूनिट और 3844 वीवीपैट मशीन है। जिन पर एफएलसी का कार्य किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य है। जिनका आने और जाने का समय रजिस्टर में रोज अंकित किया जाएगा। यदि किसी दल के प्रतिनिधि लगातार 3 दिन नहीं आएंगे तो संबंधित दल के कार्यालय को औपचारिक सूचना भेजी जाएगी। एफएलसी परिसर में जिला प्रशासन से जारी किए गए पहचान पत्र से ही प्रवेश मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी के दौरान सभी 16 कैंडीडेट्स के बटनों पर 6-6 मत डालकर कंट्रोल यूनिट के डिस्प्ले परिणाम और वीवीपेट पर्चियां का मिलान किया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुने गए 5% मशीनों का मॉक पोल कराया जाएगा। जिसमें एक प्रतिशत मशीनों पर 1000 वोट, दो प्रतिशत मशीनों पर 500 वोट का मॉक पोल होगा। प्रतिनिधि खुद भी मतदान का परिणाम सत्यापित कर सकते हैं। वीवीपेट से निकलने वाली पर्चियां को प्रतिनिधियों के सामने पेपर्स श्रेडर मशीन में नष्ट किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि एफएलसी परिसर 24 घंटे भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर वेबकास्ट के माध्यम से लाइव रहेगा। एफएलसी हाल के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना माना है। आज की बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रभारी मौजूद थे।
उन्नाव समाचार, उन्नाव लेटेस्ट न्यूज, उन्नाव डीएम, भारत निर्वाचन आयोग, उन्नाव में एफएलसी, विधानसभा चुनाव 2027,
Unnao News, Unnao Latest News, Unnao DM, Election Commission of India, FLC in Unnao, Assembly Elections 2027,
Unnao FLC Process DM Informed All Political Parties Mandatory Attendance
20907806
20909959
Updated on:
16 Sept 2026 06:14 pm
Published on:
16 Sept 2026 06:14 pm
