15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली में शारीरिक होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा: चक्कर खाकर गिरे अभ्यर्थी, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

Raebareli Home Guard Physical Efficiency Test: रायबरेली में होमगार्ड में भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें दौड़ के दौरान अभ्यर्थी गश खाकर मैदान में गिर पड़े हैं। ‌जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
Google source verification
Home Guard Recruitment Exam

होमगार्ड भर्ती परीक्षा, फोटो सोर्स-Narendra Awasthi

Raebareli Home Guard Physical Efficiency Test:रायबरेली में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। जिसमें में भाग लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी धूप और उमस का सामना करना पड़ा। शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ के दौरान एक के बाद एक नौ अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर पड़े। अभ्यार्थियों को गिरता देख मौके पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एंबुलेंस के माध्यम से अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। ‌डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी के कारण अभ्यर्थी बीमार हुए हैं।

प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी हुए बीमार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतर्गत शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। शारीरिक दक्षता की दौड़ परीक्षा में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज धूप के कारण अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिरने लगे। एक के बाद एक नौ अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा के दौरान गिर पड़े, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया।

चक्कर खाकर गिरने वालों के नाम

इनमें प्रियांशु शर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी भूपतपुर देलहूपुर प्रतापगढ़, संजय साहू पुत्र राम साहू निवासी टुंडुरा थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़, राहुल कोरी पुत्र बृजमोहन कोरी निवासी देवसर रेहुआ लालगंज प्रतापगढ़, आशीष सरोज पुत्र रामकरण सरोज निवासी खेमसरी लालगंज अयारा प्रतापगढ़, मोहम्मद सलाम खान पुत्र असलम खान निवासी तिलयादी लीलापुर प्रतापगढ़, विष्णु मोर्य पुत्र दयाशंकर मोर्य निवासी बिनेका आसपुर प्रतापगढ़, शिव प्रताप पटेल पुत्र रमाशंकर पटेल निवासी पहारी मानधाता प्रतापगढ़, अभय सिंह यादव पुत्र राजेश कुमार यादव निवासी होशियारपुर थाना पट्टी प्रतापगढ़ शामिल है। ‌

क्या कहते हैं जिला अस्पताल के डॉक्टर?

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों के अनुसार तेज और पानी की कमी के कारण अभ्यर्थी बीमार हुए हैं। दौड़ परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता में कमी आई। तेज धूप भी निकली थी। जिन्हें ग्लूकोज के साथ अन्य दवाइयां दी जा रही है। सभी अभ्यर्थियों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। ‌

प्रशासन हुआ सतर्क

अभ्यर्थियों के मैदान में गिरने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सावधान हो गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि धूप से बचने की भी सलाह दी गई है। जिला अस्पताल में सभी अभ्यर्थियों की हालत स्थिर है। ‌

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग