9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी से मिलने रायबरेली में उमड़ी भीड़, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, सांसद बनने के बाद 8वां दौरा

Rahul Gandhi Raebareli Visit News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान गेस्ट हाउस पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहुल से मिलने के लिए लोगों की लंबी लाइन दिखाई दी।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Janata Darbar, Raebareli News

राहुल गांधी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं (फोटो- X/@INCUttarPradesh)

Rahul Gandhi Raebareli Visit: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने 2 दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। राहुल से मिलने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक-एक करके लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की।

3 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रायबरेली में सांसद निधि से करीब 3 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वह बचत भवन में 'जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति' (DISHA) की बैठक में शामिल होंगे।

सर्राफा कारोबारियों को दिया संसद में मुद्दा उठाने का भरोसा

इससे पहले मंगलवार रात राहुल गांधी शहर के प्रभु टाउन स्थित सर्राफा व्यवसायी फाना त्रिवेदी के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले के सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने राहुल को बताया कि जब से प्रधानमंत्री ने केवल जरूरत भर का सोना-चांदी खरीदने की अपील की है तब से उनकी बिक्री 50 प्रतिशत तक गिर गई है जिससे उन्हें भारी घाटा हो रहा है। इस पर राहुल ने भरोसा दिलाया कि वह सोने चांदी पर बढ़े GST का मुद्दा संसद में जोर-शोर से उठाएंगे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को कराना पड़ा गो-अराउंड

रायबरेली पहुंचने से पहले मंगलवार को राहुल गांधी के विमान की लैंडिंग में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 पहले प्रयास में लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। विमान रनवे के बिल्कुल करीब था लेकिन पायलट को लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगी। ऐसे में विमान को गो-अराउंड कराना पड़ा। अचानक विमान के दोबारा ऊपर उठने से यात्रियों को तेज झटका लगा। करीब 25 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

सांसद बनने के बाद 8वां दौरा

साल 2024 में रायबरेली से सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी का यह 8वां दौरा है। इससे पहले वह मई महीने में रायबरेली आए थे। उस वक्त उन्होंने बछरावां में सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया था और देश की आर्थिक नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि देश में एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है जिसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग