उन्नाव

उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से बाबा और पोते की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Unnao News: उन्नाव में कच्ची दीवार के नीचे दबकर बाबा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पोता दो बहनों के बीच अकेला था। डीएम और सदर विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस में मृतक परिजनों से मुलाकात की।
2 min read
मृतक परिजनों का हाल बेहाल, फोटो सोर्स- पत्रिका
मृतक परिजनों का हाल बेहाल, फोटो सोर्स- पत्रिका

Tragic accident in Unnao: उन्नाव में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब कच्ची दीवार बारिश के कारण गिर गई, जिसके नीचे बाबा और पोता दोनों दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन राहत और बचाव कार्य चलाया। मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक और जिलाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आपदा राहत कोष से मृतक परिजनों को आर्थिक मदद दी गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

घर में चल रहा था मरम्मत कार्य

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसवासी मगरवारा में दर्दनाक हादसा हो गया। जब घर में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान कच्चे मकान की एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे 65 वर्षीय हंसराम और 8 वर्षीय होता दब गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और अपनों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। आनन-फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकल गया।‌ लेकिन काफी देर हो चुकी थी। हंसराम और पोते की मौत हो चुकी थी।

घर में मचा कोहराम

परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक हंसराम के तीन बेटे हैं। जबकि मृतक मासूम दो बहनों के बीच अकेला था।‌

डीएम और विधायक पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने भी मृतक परिजनों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। राहत कोष से आठ लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

क्या कहती है पुलिस?

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। राहत कोष से मृतक परिजनों को आर्थिक मदद देने की कार्रवाई की जा रही है। ‌

Updated on:
26 Aug 2026 05:11 pm
Published on:
26 Aug 2026 05:11 pm