कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में शौर्य दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिक समाज सेवा संगठन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के बीच सदर विधायक भी पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कारगिल शहीदों को याद किया गया। पूर्व सैनिक समाज सेवा संगठन की तरफ से शौर्य दिवस मनाया गया। जिसको संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने बताया कि यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। जिसमें पाकिस्तान के करीब 3000 सैनिक मारे गए थे। जबकि 527 जवान शहीद हुए थे। जिसमें उन्नाव के लांस नायक अमर बहादुर सिंह भी शामिल थे। कारगिल युद्ध में 1363 जवान घायल हुए थे। शहीद सैनिकों की याद में शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 2 मिनट का मौन रखा गया। सैनिकों का सम्मान भी किया गया।
पूर्व सैनिक समाज सेवा संगठन की तरफ से आयोजित शौर्य दिवस को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सैनिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। संघ के प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध छद्म रूप से शुरू किया था। जिसमें भारतीय सेना ने 3000 सैनिकों को मार गिराया था। उन्होंने कहा कि शहीद हुए सैनिकों को वह बारंबार नमन करते हुए उन्हें हर वर्ष याद करते रहेंगे। सैनिक परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी से मिलने की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने सभी सैनिक परिवारों से संपर्क करने को भी कहा है। इसके पहले कारगिल युद्ध के 25वें वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। शहीदों के सम्मान में जयकारे लगाए गए। इस मौके पर जेएस तिवारी, प्रेम शुक्ला, कैप्टन आरजी मिश्रा, आशुतोष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।