
Nine sub-inspectors removed from police line पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन से नौ उप निरीक्षकों को थाने की ड्यूटी पर भेजा गया है। जिनमें विनोद कुमार सरोज, कृष्ण कुमार सिंह, सचिंद्र कुमार मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल है। यह सभी पुलिस लाइन लाये गए थे। अब एक बार फिर थाने की ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्नाव पुलिस कार्यालय से मिली स्थानांतरण सूची के अनुसार नौ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर थाने की ड्यूटी पर भेजा है। इनमें सफीपुर, बांगरमऊ और बिहार थाना को 2-2 उप निरीक्षक मिले। जबकि थाना दही, फतेहपुर 84 को भी एक-एक उपनिरीक्षक मिले हैं।
उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी भेजा गया है। जबकि उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना दही, उप निरीक्षक अशोक कुमार सरोज को थाना बांगरमऊ, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडे को बांगरमऊ, उप निरीक्षक रहमतुल्लाह खान को सफीपुर थाना स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक विनोद कुमार सरोज को पुलिस लाइन से सफीपुर स्थानांतरित किया गया है। इनके साथ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को थाना बिहार, उपनिरीक्षक सचिंद्र कुमार मिश्रा को थाना बिहार और उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह को एफ 84 थाना स्थानांतरित किया गया है।