उन्नाव

सट्टा खिलाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा की पर्ची, लैपटॉप बरामद

Police arrested two accused involved in gambling game, laptop recovered उन्नाव पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नगदी के साथ लैपटॉप और सट्टा की पर्ची भी बरामद किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 7:20 PM IST
पुलिस की गिरफ्त में सटोरिये

Police arrested two accused involved in gambling game, laptop recovered उन्नाव पुलिस ने सट्टा खेल के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 46 हजार 8 सौ रुपए नगद, एक लैपटॉप, चार मोबाइल बरामद किया है। मौके से 8 सट्टा की पर्ची भी बरामद हुई है। पुलिस को यह सफलता स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से मिली है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। सट्टा खिलाने वालों की गिरफ्तारी लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी के पास से हुई है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमें सचिन गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता निवासी डरियन टोला केसरगंज सदर कोतवाली और मनीष अग्रवाल पुत्र सतीश चंद्र अग्रवाल निवासी बावन पुरानी बाजार थाना सदर कोतवाली शामिल है। जिनके पास से कूलिंग फैन स्टैंड, दो कैलकुलेटर, दो ब्लूटूथ, लेजर बुक, सट्टा पर्ची, पॉकेट डायरी, आइडेंटी कार्ड, एटीएम कार्ड आदि भी बरामद हुआ है।

जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को स्वस्तिक होंडा एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक करुणा शंकर श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल भास्कर यादव, कांस्टेबल टीटू, कांस्टेबल नपीसुद्दीन शामिल है।

Updated on:
14 Apr 2025, 7:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उन्नाव में हर घर सोलर: अक्टूबर में 1206 घरों में लगाया गया, मार्च 2027 तक 18783 घरों का लक्ष्य

उन्नाव में 30 दिन के लिए निषेधाज्ञा: बिना अनुमति जुलूस, धरना प्रदर्शन, लाउडस्पीकर पर रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई

उन्नाव में 344223 परिवारों को उज्ज्वला निःशुल्क रिफिल का तोहफा, प्रत्येक के खाते में आएगी 977 रुपये की सब्सिडी

उन्नाव: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- सनातन बाहुल्य देश में रामायण, शिव पुराण पाठ्यक्रम में नहीं

उन्नाव में शिव महापुराण कथा: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- हम उत्तर प्रदेश वाले, हमें जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं