उन्नाव

27 मई, 26 जून को सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, बैंकों में सार्वजनिक अवकाश, प्राइमरी स्कूल खुलेंगे 16 जून को

Public holidays on May 27 and June 26: उन्नाव में आगामी 27 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों में छुट्टी रहेगी। 26 जून को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
2 min read
May 21, 2026
पब्लिक होलीडे, फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Public holiday on 27, primary school holiday till 15 June: उन्नाव में आगामी 27 मई बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। बैंकों में भी अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन से जारी अवकाश तालिका में दिया जानकारी दी गई है। ‌ जिसमें लगातार दो दिनों की छुट्टी घोषित की गई है जिसमें एक सार्वजनिक अवकाश और दूसरा निर्बंधित अवकाश रहेगा। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 15 जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अब उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। ‌26 जून को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, बैंक में छुट्टी रहेगी।

15 जून को खुलेगा प्राइमरी स्कूल

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार बीते 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस प्रकार 27 दिनों के लिए गर्मी की छुट्टी की गई है। अब 16 जून को मंगलवार को विद्यालय खुलेगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणधीन सभी विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में लागू होगा। ‌

27 मई को सार्वजनिक अवकाश

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि 27 मई को सार्वजनिक अवकाश करेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। स्कूल कॉलेज में भी छुट्टी रहेगी। 28 मई गुरुवार को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है।‌ इस दिन भी ईद-उल-जुहा बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा, लेकिन इन त्योहारों की छुट्टी स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार होगी।

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश बैंक एसोसिएशन की तरफ से जारी अवकाश तालिका में भी 27 मई बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।‌ इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में भी अवकाश घोषित किया गया है। 27 मई को एलआईसी की शाखा में कार्य नहीं होगा। ‌

26 जून को भी सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 26 जून गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका में भी 26 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी बैंकों, एलआईसी शाखाओं, कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।

Updated on:
22 May 2026 07:15 am
Published on:
21 May 2026 09:24 pm