
उन्नाव. शादीशुदा युवक शादी का झांसा देकर युवती के जिंदगी से खेलता रहा। गर्भ ठहरने पर युवक ने युवती को घर से बाहर निकाल दिया। यूपी जब युवक के घर पहुंची तो जानकारी हुई कि वह पहले से ही शादीशुदा है इस पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया। लगभग 3 साल के बाद अदालत ने आरोपी युवक को 10 साल की सजा सुनाई। साथ ही ₹50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
यह भी पढ़ें
गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का मामला
मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने 23 अप्रैल 2018 को गंगा घाट कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। अपने तहरीर में पीड़िता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला सरोज गौतम शादी का झांसा देकर एक साल तक उसे अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भ ठहरने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जब वह सरोज के घर पहुंची तो जानकारी हुई कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इस संबंध में उसने गंगा घाट कोतवाली में तहरीर देकर सरोज गौतम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरोज को 10 साल की सजा सुनाई और ₹50000 का जुर्माना लगाया।