उन्नाव

अल्प मानदेय, वह भी बकाया, संयुक्त रसोईया मोर्चा पहुंचा डीएम कार्यालय, 5 लाख के दुर्घटना बीमा की मांग

Sanyukt rasoiya morcha reached DM office for pending honorarium उन्नाव में संयुक्त रसोइया मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बकाया मानदेय देने की मांग की है।‌ नौकरी से निकल गई रसोइया को वापस रखने के लिए मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद थी।
2 min read
संयुक्त रसोइया मोर्चा ने दिया ज्ञापन

Sanyukt rasoiya morcha reached DM office for pending honorarium संयुक्त रसोईया मोर्चा उत्तर प्रदेश ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। मोर्चा की संयुक्त सचिव संजू तिवारी ने बताया कि दो हजार रूपए में उनका गुजारा नहीं होता है। इसलिए न्यूनतम मानदेय दिया जाए। कई रसोईयों को पिछले सत्र का भी मानदेय नहीं मिला है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट में लिया है। इस मौके पर मोर्चा के कई सदस्य मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संयुक्त सचिव संजू तिवारी ने बताया कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत करीब 8500 रसोइया भोजन बना रही हैं। जिनका 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है। तमाम रसोईया ऐसी हैं। जिनका पिछले सत्र का भी मानदेय बकाया है। दो हजार के अल्प मानदेय में रसोईयों का गुजारा नहीं होता है। उच्च न्यायालय प्रयागराज से न्यूनतम मानदेय आदेशानुसार दिला जाए। इसके साथ ही आकस्मिक दुर्घटना में मृत परिवारों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा करने की भी मांग की है।

निकाली गई रसोइयों को वापस रखा जाए

संजू तिवारी ने कहा कि छात्र संख्या कम होने के कारण कई विद्यालयों से रसोइयों को निकाल दिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने उन्हें वापस रखने की भी मांग की है। निराला पार्क में बैठक करने के बाद सभी रसोइयां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर रानी, पुष्पा देवी, माया, आशा, गुलाबो, राधा, गीता आदि मौजूद थी।

Updated on:
17 Jan 2025 02:53 pm
Published on:
17 Jan 2025 02:53 pm