SIR Latest Update उन्नाव में 12.72% मतदाताओं के गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस नहीं मिले हैं। इनमें 144585 मतदाता स्थाई रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं, जबकि 74717 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
SIR Latest Update उन्नाव में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत हो रहे कार्य के विषय में जानकारी दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 2325053 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। गणना प्रपत्र का चरण 4 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच चलाया जा रहा है। अब तक 275854 गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं। यह संख्या उन मतदाताओं की है। जिनको ट्रेंस नहीं किया जा सका है और जो अनुपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त इस संख्या में ऐसे भी मतदाता शामिल हैं जो परमानेंट परिवार सहित दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं। सूची में दो बार नाम दर्ज होने वाले, मृतकों की भी संख्या शामिल है। जिले में कुल 6 विधानसभा हैं।
162 बांगरमऊ विधानसभा में कुल 359424 मतदाता है। जिसमें जिसमें 359353 गणना प्रपत्र का वितरण किया गया था। इनमें 301690 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइज कर दिया गया है। यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1153 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 8579 मतदाता एब्सेंट पाए गए हैं। 24902 मतदाता स्थाई रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं। 6379 मतदाता पहले से ही मतदाता सूची में शामिल है। अन्य की संख्या 501 है। इस प्रकार कुल 50496 मतदाता गणना प्रपत्र वापस नहीं मिला है। जो 14.05% है।
163 सफीपुर (अनुसूचित जाति) विधानसभा में कुल 346386 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जिसमें 346198 गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया है। 39193 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13753 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 5617 मतदाता अनुपस्थित रहे। 22674 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं। 5291 मतदाताओं का नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज है। 228 मतदाता अन्य में शामिल हैं। इस प्रकार 47563 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं, जिसका परसेंटेज 13.73 है।
164 मोहान विधानसभा (अनुसूचित जाति) में कुल मतदाताओं की संख्या 346132 है, जिनमें 345988 गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था। 290763 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है। इनमें 12768 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 6187 मतदाता एब्सेंट पाए गए। 23895 मतदाता परिवार सहित दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं। 6328 मतदाताओं के नाम पहले से ही दर्ज हैं। अन्य की संख्या 343 है। इस प्रकार 49521 मतदाताओं के गणना पर पत्र वापस नहीं आए हैं, जो 14.31 प्रतिशत है।
165 उन्नाव विधानसभा में कुल 433024 मतदाता हैं, जिनमें 431383 गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था। अब तक 298273 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है। 12239 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 7928 मतदाता अब्सेंट हैं। 23906 मतदाता अस्थाई रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं। 4875 मतदाता पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। अन्य की संख्या 764 है। कुल 49712 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं, जो 11.48 प्रतिशत है।
166 भगवंतनगर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 420381 है। जिनमें 418616 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था। 316854 गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर दिए गए हैं। 11719 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 6170 मतदाता एब्सेंट पाए गए हैं। 21803 मतदाता स्थाई रूप से दूसरी जगह निवास कर रहे हैं। 3276 मतदाताओं के नाम पहले से ही मतदाता सूची में है। अन्य की संख्या 173 है। इस प्रकार कुल 43141 मतदाताओं के गणना प्रपत्र फार्म वापस नहीं मिले हैं। जो 10.26 प्रतिशत है।
167 पुरवा विधानसभा में कुल 419696 मतदाता हैं। इनमें से 419306 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था। 340843 से गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है। 14103 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 7364 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। 27405 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 6036 मतदाताओं के नाम दोबारा मिले हैं। अन्य की संख्या 513 है। इस प्रकार 55421 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि इस प्रकार 27 अक्टूबर 2025 की मतदाता सूची में 2325053 मतदाताओं के नाम थे, जिसमें 74717 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, 41845 एब्सेंट पाए गए। 144585 मतदाता स्थाई रूप से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं, 32185 मतदाताओं के नाम दो बार मिले हैं और अन्य की संख्या 2522 है। इस प्रकार 295854 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं, जो 12.72% है।