12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बचपन की सहेलियां को शादी के बाद भी अलग होना नहीं था मंजूर, ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

Two girl friends commit suicide उन्नाव की रहने वाली महिला अपने मायके गई और सहेली का हाथ पकड़ कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना जिसने भी सुनी उसके रोंगटे खड़े हो गए। बचपन का साथ शादी के बाद भी छोड़ना दोनों को मंजूर नहीं था।

2 min read
Google source verification
दो सहेलियों ने की आत्महत्या, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Childhood two girl friends commit suicide उन्नाव से लखनऊ अपने मायके पहुंची महिला सीधे अपनी सहेली के पास गई। दोनों का खेत में मिलने का वादा था। यहां पर उन्होंने अपनी चप्पलें छोड़ी और रेलवे पटरी की तरफ चल दी। दोनों सहेलियों ने हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना जिसने भी सुनी उसके रोंगटे खड़े हो गए। तीनों घरों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को किसी से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाने से इनकार कर दिया। घटना दिलावर नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग की है।

ससुराल से गई थी मायके

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनैया खेड़ा निवासी ईशू की शादी मई 2025 में लखनऊ की रहने वाली नीतू (23) निवासी राजाखेड़ा मानकौटी के साथ हुई थी। बीते 12 फरवरी को नीतू अपने देवर के साथ मायके गई थी। यहां पर उसने अपने देवर को यह बताया कि वह सहेली शशि से मिलने के लिए जा रही है और उसे भेज दिया। बताया जाता है कि नीतू सीधे खेत में गई, जहां खेत में उसकी मुलाकात शशि से हुई।

ट्रेन के आगे कूद दी जान

यहां से दोनों सहेलियां हाथ पकड़ी और रेलवे लाइन की तरफ चली गईं। यहां ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलवे पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, जिसकी शिनाख्त मानकौटी राजाखेड़ा निवासी शशि (20) और नीतू (23) के रूप में हुई।

बचपन की सहेली को शादी के बाद भी अलग रहना मंजूर नहीं

घरवालों के अनुसार नीतू और शशि बचपन की सहेलियां थीं जो हमेशा साथ रहती थीं। नीतू शादी के बाद जब कभी ससुराल से मायके आई तो शशि से मुलाकात करती थी। दोनों का समय आपस में बातचीत करके ही बीत जाता था। घर वालों ने कई बार डांटा, लेकिन दोनों सहेलियों पर कोई असर नहीं पड़ा। उनका मिलना जुलना बना रहता था।

घटना से ग्रामीण भी आहत

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बचपन से एक साथ पली-बढ़ीं, स्कूल की पढ़ाई भी साथ-साथ हुई और मौत को भी एक साथ गले लगा लिया। दोनों ही परिवारों की तरफ से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। एसीपी मलिहाबाद ने बताया कि घर वालों ने आरोप लगाने से इनकार किया है। दोनों बचपन की सहेलियां थीं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।