12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदरों ने ले ली अधेड़ की जान, दिव्यांग बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

Middle-aged man dies due to monkey उन्नाव में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों के झुंड ने एक अधेड़ पर हमला कर दिया, जिससे वह छत के नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ‌

2 min read
Google source verification
पोस्टमार्टम हाउस में शोकाकुल परिजन, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Middle-aged man dies due to monkey उन्नाव में बंदरों के आतंक से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जान-माल का भी नुकसान हो रहा है। एक अधेड़ छत पर बैठा था। उसी समय बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। डर के मारे वह चिल्ला कर भागा। उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति छटपटा रहा है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा और बेटी हैं। जिनका रोना-बिलखना भी सुनकर लोगों की आंखें भर आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र का है।

बंदरों के झुंड ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चमियानी गांव में महावीर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरदेव लाल छत के ऊपर बैठे थे। उसी समय बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। जिससे वह दौड़े और छत के नीचे आ गए। उनके सर और शरीर पर चोट आई। गिरने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने महावीर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल रेफर किया गया

जिसे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक महावीर सिंह के एक बेटा और बेटी हैं, दोनों ही दिव्यांग हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। दिव्यांग बच्चों का पालन-पोषण कैसे हो, इसकी चिंता सता रही है।

घर का एकमात्र कमाने वाला, उसकी भी मौत

परिजनों ने बताया कि महावीर सिंह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बंदर अब घर के अंदर घुसकर आतंक फैला रहे हैं। ‌