उन्नाव

उन्नाव: रक्षाबंधन के दिन यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मचा कोहराम, एक महिला की मौत, छह घायल

Unnao road accident:  उन्नाव में रक्षाबंधन के दिन यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई। घटना के समय बस शहर की तरफ आ रही थी।
2 min read
दुर्घटनाग्रस्त बस, फोटो सोर्स- पत्रिका
दुर्घटनाग्रस्त बस, फोटो सोर्स- पत्रिका

Road Accident on Rakshabandhan Day: उन्नाव में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा हो गया। जब शहर की तरफ आ रही यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। घटना माखी थाना क्षेत्र की है।

मिनी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मियागंज से शहर आ रही मिनी बस आ रही थी जिसमें करीब 40 यात्री बैठे थे। मिनी बस अभी माखी की थाना क्षेत्र के थाना गांव होते हुए शारदा रिजॉर्ट के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार मिनी बस पलट गई। जिससे मौके पर चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना की कोशिश की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर माखी थाना पुलिस पहुंच गई। सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान सबा (45) पत्नी इसरार अहमद निवासी मियागंज के रूप में हुई। अन्य से यात्रियों कभी प्राथमिक उपचार किया गया।

बेटा-बेटी के सर से मां का साया उठा

माखी थाना पुलिस ने मृतक परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सबा के एक बेटा और एक बेटी है। जिनके सर से मां का साया उठ गया।

क्या कहती है माखी थाना पुलिस?

माखी थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में निकाल कर सामने आया कि बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। घटना के बाद बाधित हुआ यातायात बहाल कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
28 Aug 2026 08:05 pm
Published on:
28 Aug 2026 08:05 pm