उन्नाव

उन्नाव में दो मासूम भाई बहन की पिता की गोद में मौत, पति ने अपनी पत्नी पर लगाया हत्या करने का आरोप

Mother killed two innocent children? उन्नाव में दो मासूम बच्चों की मौत पिता की गोद में हो गई। जब वह अस्पताल लेकर जा रहा था। पिता ने बच्चों की मां पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ‌
2 min read
घटना की जानकारी देता रोहित (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Mother killed two innocent children? उन्नाव में दो मासूम बच्चों की पिता की गोद में दर्दनाक मौत हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल तक भी नहीं ले जाया जा सका। पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चों को मारने का आरोप लगाया है। जिनमें एक की उम्र 2.6 साल और 6 माह का है। बच्चों की मौत के बात करने कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की जांच की जा रही है। मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हृदयविदारक घटना हुई है। जब पुरवा कोतवाली क्षेत्र के राम्मा खेड़ा निवासी रोहित के 2.6 वर्ष की सोनाक्षी और 6 माह के ऋतिक की दर्दनाक मौत हो गई। रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा ने बच्चों के साथ खेल पर आने के लिए कहा था। जो नेहा 12 जून को हुए विवाद के बाद मायके चली गई थी। रोहित और नेहा की शादी 2021 में हुई थी।

नेहा ने कहा मेरा काम हो गया

आज सुबह नेहा खेत पर पहुंची और बोली बच्चों से मिलने आई है। रोहित ने बताया कि नेहा ने दोनों बच्चों को अपनी गोद में ले लिया और दोनों बच्चों को कुछ लगाने लगी। इसी बीच खेत में जानवर घुसा है। जिन्हें वह भगाने के लिए चला गया। वापस आया तो नेहा ने बच्चों को वापस करते हुए कहा कि उसका काम पूरा हो गया। पिता रोहित ने देखा कि बच्चों की हालत ठीक नहीं है। वह अस्पताल की तरफ लेकर भागा। लेकिन रास्ते में दोनों ही बच्चों की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या कहती है पुलिस?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरवा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

Updated on:
16 Jun 2025 04:52 pm
Published on:
16 Jun 2025 04:49 pm