उन्नाव

उन्नाव मानसून 2024: कहीं तेज धूप तो कहीं मूसलाधार बारिश, जानें 25 जुलाई और 26 जुलाई का मौसम

मानसून 2024 एक बार फिर करवट बदल रहा है। जिसका असर टुकड़ों में दिखाई पड़ रहा है। एक दो किलोमीटर में ही बारिश अपना रूप बदल लेता है। बीते बुधवार को सिकंदरपुर सिरोसी विकासखंड के कई गांव में बारिश हुई। जबकि मुख्यालय सुखा रहा।

less than 1 minute read
Jul 25, 2024

मानसून 2024 की बारिश टुकड़ों में हो रही है। कहीं जोरदार बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है।‌ मानसून 2024 लगातार धोखा दे रहा है। 28 जुलाई तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बीते बुधवार को जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई। जबकि मुख्यालय सुखा रहा। लेकिन मौसम में नमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 26 जुलाई को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। देर रात मौसम में परिवर्तन आएगा और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 26 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह बारिश की बूंदे सड़क को भीगा सकती है। बारिश होने का अनुमान 30 प्रतिशत है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बूंदाबांदी ही होने की संभावना है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर