उन्नाव में 1 लाख 51 हजार निशुल्क दीयों का वितरण किया गया। जिन्हें नर सेवा नारायण सेवा ने कुम्हारों से मुंह मांगी कीमत पर खरीदा। करीब 2 किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान इन दीयों का वितरण किया गया। इस मौके पर 21 दीये जलाने की अपील की गई।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 1 लाख 51 हजार मिट्टी के दिए का निशुल्क वितरण किया गया। ये दिए कुम्हारी कला से जुड़े लोगों से मुंह मांगी कीमत पर लिए गए। नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से प्रतिवर्ष आम लोगों के बीच दीयों का निशुल्क वितरण किया जाता है। अब तो कुम्हार और दीया बेचने वालों को भी नर सेवा नारायण सेवा के आने का इंतजार रहता है। इन दीयों का निशुल्क वितरण गांधीनगर तिराहे से छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए आईबीपी टंकी तक हुआ। इस मौके पर संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बंटोगे तो कटोगे का संदेश भी दिया।
उत्तर प्रदेश खुशियां बांटने से बढ़ती है और इसकी कोई सीमा भी नहीं है। नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से चलने वाले वार्षिक कार्यक्रमों में निशुल्क दीयों का वितरण भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आज एक लाख 51 हजार दीयों का निशुल्क वितरण किया गया। करीब 2 किलोमीटर की मुख्य मार्ग की यात्रा में निशुल्क दिये बांटे गये। बड़ी संख्या में राह चलते लोगों को दीये दिए गए।
इस मौके पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बताया कि दिवाली की सामग्री हमें उन्हीं दुकानदारों से लेनी चाहिए। जो स्वयं भी दिवाली मनाते हो। तभी सनातन त्योहारों के पीछे छुपे संदेश सार्थक होंगे। सनातन समाज से जुड़े व्यापारियों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। वरना हमारे धन को विधर्मी लोग लाभ उठाएंगे।
विमल द्विवेदी ने सभी से मिट्टी के 21 दीया जलाने को अपील की। बोले ऐसा करने से प्राचीन काल से चली आ रही कुम्हारी कला को उनका उचित पारिश्रमिक मिल सकेगा। इस मौके पर मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, विष्णु गुप्ता, कमलेश बाजपेई , योगेंद्र तिवारी, मनीष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में नर सेवा नारायण सेवा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।